CricKhabar.Com
टॉप न्यूज
समरसेट पर जीत ने एनएसडब्‍ल्‍यू को दिलाया चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल का टिकट
चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्‍यू साउथ वेल्‍स को हर हाल में जीत की दरकार थी और इस ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने इसे हासिल भी किया। सुपर आठ के मुकाबले में उन्‍होंने इंग्‍लेंड की समरसेट को छह विकेट से लगभग रौंदते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

हैदराबाद, 18 अक्‍टूबर 09

न्‍यू साउथ वेल्‍स (एनएसडब्‍ल्‍यू) ने समरसेट को छह विकेट से हराकर चैंपियंस लीग ट्वेंटी 20 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जीत के लिए 112 रनों के आसान से लक्ष्‍य को एनएसडब्‍ल्‍यू ने 11.5 ओवर में ही चार विकेट पर खोकर हासिल कर लिया। पहले विकेट के लिए डेविड वॉर्नर और फिलिप ह्यूज ने महज 4.4 ओवरों में ही 56 रन जोड़कर अपनी टीम को तेज शुरुआत दी।

एनएसडब्‍ल्‍यू को पहला झटका वॉर्नर के रूप में लगा। वॉर्नर महज 16 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 40 रन बनाकर ओमारी बैंक्‍स की गेंद पर जॉस बटलर के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद जेंडर डी ब्रून ने लगातार दो विकेट लेकर अपनी टीम को मैच में वापसी दिलाने का प्रयास किया। उन्‍होंने पहले ह्यूज को 18 के निजी स्‍कोर पर डरस्‍ट्रन के हाथों कैच आउट कराया। ह्यूज ने 22 गेंदों का सामना किया और तीन चौके लगाए। इसके बाद डेनियल स्मिथ को भी 20 रनों के स्‍कोर पर अरुल सुपिहा के हाथों कैच आउट कराया। हेनरीक्‍यूस ने आठ रन बनाए, उन्‍हें विलोगॉफबी ने आउट किया। कप्‍तान कैटिच 15 और स्‍टीफन स्मिथ तीन रन बनाकर नॉट आउट रहे।

इससे पहले टॉस जीतने वाली न्यू साउथ वेल्स [एनएसडब्ल्यू] टीम के कप्तान साइमन काटिच से पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने के बाद समरसेट लगातार विकेट गिरने के कारण बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सके। क्रेग कीसवेटर और कप्तान जस्टिन लैंगर ने पहले विकेट के लिए 25 गेंद पर 24 रन जोड़े ही थे कि टीम को पहला झटका लगा और क्लार्क की गेंद पर कीसवेटर ने काटिच को कैच थमा दिया। लैंगर [5] भी इसी ओवर में क्लार्क के दूसरे शिकार बने।

अरुल सुपैया और जेम्स हिलड्रेथ ने टीम को संकट से उबारने की कोशिश की लेकिन तीसरे विकेट के लिए मात्र 15 रन ही जोड़ सके। क्लार्क एक बार फिर इंग्लैंड टीम के लिए बाधक बने और उन्होंने हिलड्रेथ को छह रन के निजी स्कोर पर बोलिंगर के हाथों कैच आउट कराया। अगले ही गेंद पर सुपैया [8] रन आउट हो गए। जल्द ही पीटर ट्रेगो के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा। ट्रेगो [3] नाथन हाउरित्ज की गेंद पर ह्यूज ने लपका। टीम के लिए जेंडर डी ब्रायन ने सबसे अधिक 23 रन का योगदान दिया। लगातार विकेटों के पतन से समरसेट का रन रेट बहुत ही धीमा रहा। टीम के 50 रन 73 गेंद पर बने जबकि 100 रन 120 गेंदों पर बने। पुछल्ले बल्लेबाज ओमारी बैंक्स ने 15 और वेस डर्सटन ने नाबाद 20 रन बनाए। क्लार्क के अलावा ब्रेट ली, हेनरीक्विस और नाथन हाउरित्ज ने एक-एक विकेट झटके।

User Comments
Bookmark and Share
 
Currently no comments posted. Be the first one to post a comment.
 संबंधित खबरें

 
 इंडिया
 एज ग्रुप
 स्कूल
 बाकी दुनिया
ऑस्‍ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्‍तान बने माइकल क्‍लार्क
चोट के बावजूद विटोरी न्‍यूजीलैंड की टेस्‍ट टीम में शामिल
यूनुस के इस्‍तीफे पर पाकिस्‍तान में मतभेद
भारतीय मीडिया से नाराज है पाकिस्‍तान
ऑस्‍ट्रेलिया में क्‍लब क्रिकेट खेलना चाहते हैं फ्लिंटॉफ
बिजनेस
ईसीएसपीन-स्‍टार ने चैंपियंस लीग ट्वेंटी 20 के सभी विज्ञापन स्‍पाट बेचे
बीसीसीआई और आईएमजी के बीच हालात सुधरने के आसार
बीसीसीआई देगा आईएमजी को 33 करोड़ रूपए
खत्‍म हुआ आईएमजी और बीसीसीआई का करार
आईपीएल टीम खरीदने में टाटा स्‍टील की कोई दिलचस्‍पी नहीं



OUR NETWORK
About Us  |  Contact Us  |  Feedback  |  Advertise With Us  |  Disclaimer  |  Careers
 
© CricKhabar.Com 2008 All right Reserved
mediaguru.in iplnewsonline.com mediamughals.com cricfield.com Live Score Features PhotoGallery Fixture