पहले तेज गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और फिर कप्तान क्रिस गेल और रूनाको मॉर्टन की शानदार पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में भारत को आसानी से 8 विकेट से हरा दिया।
शाहिद अफरीदी की 40 गेंदों पर 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप 2009 पर कब्जा कर लिया है।
ट्वेंटी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 57 रनों से रौंदकर फाइनल में जगह बना ली है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। श्रीलंकाई टीम ने दिलशान के शानदार नाबाद 96 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 158 रन बनाए और बाद में मैथ्यूज, मुरलीधरन और मेंडिस की मारक गेंदबाजी की बदौलत कैरेबियाई बल्लेबाजों को 17.4 ओवर में महज 101 रनों पर ढेर कर दिया।
भारत की हार को सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 12 रन से हरा दिया।
श्रीलंका और न्यूजलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले गए सुपर-8 के एक बेहद अहम मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रेवश कर लिया है। इसी हार से के साथ न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच ओवल में खेले गए ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप के एक बेहद अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने मेजबान इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच खेले गए आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने आयरलैंड को 39 रनों से हरा दिया है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कामरान अकमल के अर्द्धशतक(57) और शाहिद अफरीदी की तेज पारी(13 गेंदों में 24 रन) के दम पर आयरलैंड के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा था।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप के 20वें मैच में इंग्लैंड ने भारत को 3 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही भारत ट्वेंटी-20 विश्व कप से बाहर हो गया है।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.3 ओवरों में मात्र 99 रनों पर ढेर हो गई है। पाकिस्तान की ओर से उमर गुल ने शानदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में 6 देकर रिकॉर्ड 5 विकेट झटके, उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।