| वेलिंग्टन, 15 अक्टूबर 09
डेनियल विटोरी को अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली होने वाली न्यूजीलैंड टीम में शामिल कर लिया गया है। टीम के चयनकर्ताओं ने संयुक्त अरब अमीरात में होने वनडे मैचों की सीरीज के लिए चोटिल कप्तान डेनियल विटोरी और ऑलराउंडर जैकब ओरम की फिटनेस को लेकर भी जुआ खेलते हुए इन दोनों को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। विटोरी और ओरम का शामिल होना इनके फिटेनस आकलन पर निर्भर करेगा। ये दोनो खिलाड़ी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। चोट के चलते ही जैसी राइडर, डेरल टफी, ब्रेंडन दियमांती और ग्रांट इलियट के नामों पर कोई विचार नहीं किया गया।
दक्षिण अफ्रीका में जन्मे बीजे वाटलिंग टीम में शामिल नया चेहरा होंगे। जबकि स्कॉट स्टायरिस, टिम साउथी और नाथन मैकुलम की टीम में वापसी हुई है। आरोन रेडमंड टीम में बरकरार रहेंगे। तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत अबु धाबी में तीन नवंबर को होगी। सीरीज का अंत दुबई में 12 और 13 नवंबर को ट्वेंटी20 मैचों के साथ होगा।
टीम इस प्रकार है-
डेनियल विटोरी (कप्तान), शेन बांड, नील ब्रूम, इयान बटलर, जेम्स फ्रेकलिन, मार्टिन गुप्टिल, ब्रेंडन मैकुलम, नाथन मकुलम, काइल मिल्स, जेकब ओरम, आरोन रेडमंड, टिम साउथी, स्काट स्टायरिस, रॉस टेलर और बी जे वाटलिंग। |