CricKhabar.Com
बाकी दुनिया
यूनुस के इस्‍तीफे पर पाकिस्‍तान में मतभेद
पाकिस्‍तानी कप्‍तान यूनुस खान ने अपनी टीम की कप्‍तानी से इस्‍तीफा दे दिया है। यूनुस के इस्‍तीफा देने से जहां एक ओर उनकी मान मुनव्‍वत का दौर चल रहा है, वहीं दूसरी ओर एक खेमा ऐसा भी है जो उनके जाने से खुश है।
यूनुस खान

कराची, 15 अक्‍टूबर 09

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्‍तान यूनुस खान ने अपना पद छोड़ दिया है, इसके लिए भले ही यूनुस खान को सारे देश की सहानु‍भूति मिल रही हो, लेकिन असल में उन्हें क्रिकेट बोर्ड और उनके साथी खिलाड़ियों का पूरा समर्थन हासिल नहीं है।

यूनुस ने मैच फिक्सिंग के आरोपों के कारण कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एजाज बट ने साफ किया है कि वह इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे और उनसे अपने फैसले पर दोबारा सोचने के लिए कहेंगे। उन्होंने इस संपूर्ण स्थिति पर विचार विमर्श के लिये शुक्रवार को शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक भी बुलायी है।

बट जहां यूनिस को कप्तान बनाए रखना चाहते हैं वहीं पीसीबी संचालन परिषद के सदस्य ने इस क्रिकेटर को ‘तानाशाह' करार दिया तथा कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में उनके कुछ फैसले सवाल खड़े करते हैं क्योंकि उन्होंने अपने सीनियर साथियों की एक नहीं सुनी ।

यूनुस के कुछ साथी भी सक्रिय हो गये हैं और मीडिया का सहारा लेकर ऐसी खबरें चला रहे हैं कि यूनुस अपने साथियों के बीच अलोकप्रिय है और उनके कप्तान पद से इस्तीफा देने से वे खुश हैं।

एक टेलीविजन चैनल ने दावा किया कि कुछ खिलाड़ियों ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर कहा कि यूनिस तानाशाह बन गया है और उनका इस्तीफा देना अच्छा है।

User Comments
Bookmark and Share
 
Currently no comments posted. Be the first one to post a comment.


OUR NETWORK
About Us  |  Contact Us  |  Feedback  |  Advertise With Us  |  Disclaimer  |  Careers
 
© CricKhabar.Com 2008 All right Reserved
mediaguru.in iplnewsonline.com mediamughals.com cricfield.com Live Score Features PhotoGallery Fixture