लंदन, 14 अक्टूबर, 09
टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई है। फ्लिंटॉफ की इस घोषणा के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्लबों के बीच उन्हें अपने खेमे में शामिल करने की होड़ लग गई है।
एक खेल बेवसाइट ने फ्लिंटॉफ के हवाले से खबर दी है कि वे काउंटी में लंकाशायर और इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते रहना चाहते हैं। इसके साथ फ्लिंटॉफ ने यह भी साफ कर दिया है कि उनकी इच्छा ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
फ्लिंटॉफ ने आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ 15.5 लाख डॉलर का करार किया था। इसे देखते हुए आस्ट्रेलियाई क्लबों को उन्हें हासिल करने के लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू सायमंड्स के बाद फ्लिंटॉफ दूसरे ऐसे टेस्ट क्रिकेटर हैं, जिन्होंने स्वतंत्र रूप से क्लबों के लिए खेलने का फैसला किया है। इसे देखते हुए फ्लिंटॉफ ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के करार पर भी हस्ताक्षर नहीं किए। |