बेलफास्ट (आयरलैंड), 6 अगस्त मेजबान आयरलैंड और हॉलैंड का फाइनल मैच बारिश में धुल जाने के कारण आईसीसी विश्व ट्वेंटी-20 क्वालीफायर्स ट्रॉफी का संयुक्त विजेता घोषित किया गया है। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया, लेकिन लगातार बारिश के कारण कवर नहीं हटाये गए। अंत में अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद मैच रद्द करके दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया। जिम्बाब्वे अगर खेलता है फाइनल मैच नहीं हो पाने के कारण आईसीसी विश्व ट्वेंटी-20 ग्रुप में आयरलैंड आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में दसवें नंबर पर होने के कारण एसोसिएट एक और एसोसिएट एकदिवसीय रैकिंग तालिका में चोटी पर होने के कारण हॉलैंड एसोसिएट दो के रूप में शामिल किया जाएगा। इसका मतलब होगा कि यदि जिम्बाब्वे इस चैंपियनशिप से बाहर रहने के वार्षिक बैठक में लिये गये अपने फैसले को बदल देता हो तो, फिर आयरलैंड को ग्रुप बी में इंग्लैंड और पाकिस्तान जबकि हॉलैंड को ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ रखा जाएगा। अगर जिम्बाब्वे नहीं खेलता हालांकि यदि जिम्बाब्वे इसकी पुष्टि कर देता है कि वह नहीं खेलेगा तो फिर आयरलैंड ग्रुप ए में जिम्बाब्वे की जगह लेगा जिसमें भारत और बांग्लादेश भी हैं। हॉलैंड ग्रुप बी जबकि चौथे स्थान के प्ले ऑफ में कीनिया को हराने वाले स्कॉटलैंड को ग्रुप डी में रखा जाएगा। इससे पहले कनाडा ने पांचवें स्थान के लिये खेले गये मैच में बरमुडा को आठ विकेट से हराया था। (भाषा) आईसीसी विश्व ट्वेंटी-20 क्वालीफायर्स ट्रॉफी का फाइनल मैच बारिश में धुल जाने के कारण मेजबान आयरलैंड और हॉलैंड को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। इससे पहले कनाडा ने पांचवें स्थान के लिये खेले गये मैच में बरमुडा को आठ विकेट से हराया था।
|