CricKhabar.Com
टीम इंडिया
द्रविड़ आउट, त्‍यागी इन- ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान
ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 25 अक्‍टूबर से शुरू हो रही सात वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है।

मुंबई, 15 अक्‍टूबर 09 

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 25 अक्‍टूबर से शुरू हो रही सात वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। 15 सदस्‍यीय इस टीम में वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह की वापसी हुई है, वहीं श्रीलंकाई दौरे में टीम के साथ रहे राहुल द्रविड़, यूसुफ पठान और आरपी सिंह को टीम से बाहर कर दिया गया है।

उत्‍तर प्रदेश के तेज गेंदबाज सुदीप त्‍यागी के रूप में एक नए चेहरे को मौका दिया गया है, वहीं मुनफ पटेल की भी टीम इंडिया में वापसी हुई है।

टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, विराट कोहली, रविंदर जडे़जा, प्रवीण कुमार, मुनफ पटेल, ईशांत शर्मा, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, अमित मिश्रा और सुदीप त्यागी।

User Comments
Bookmark and Share
 
Currently no comments posted. Be the first one to post a comment.


OUR NETWORK
About Us  |  Contact Us  |  Feedback  |  Advertise With Us  |  Disclaimer  |  Careers
 
© CricKhabar.Com 2008 All right Reserved
mediaguru.in iplnewsonline.com mediamughals.com cricfield.com Live Score Features PhotoGallery Fixture