CricKhabar.Com
टीम इंडिया
ऑस्‍ट्रेलिया के‍ खिलाफ हम अच्‍छा खेलेंगे: श्रीकांत
ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम के दो दिग्‍गज खिलाडि़यों वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह की वापसी से टीम के मुख्‍य चयनकर्ता श्रीकांत बेहद प्रसन्‍न हैं। श्रीकांत ने उम्‍मीद जताई कि इन खिलाडि़यों की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी।
हमने एक संतुलित टीम चुनी है

चेन्नई, 15 अक्‍टूबर 09 

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह की वापसी के बाद टीम की बल्‍लेबाजी में मजबूत हुई है। राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष के श्रीकांत भी इस बात से इत्‍तेफाक रखते हैं। श्रीकांत कहते हैं कि युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग की वापसी से भारतीय टीम मजबूत होगी।

सहवाग और युवराज चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका में चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल सके थे। श्रीकांत को उम्‍मीद है कि टीम 25 अक्‍टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में अच्‍छा प्रदर्शन करेगी। चयनसमिति द्वारा चुनी गई टीम पर सहमति जताते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि हमने संतुलित टीम की घोषणा की है। युवराज और सहवाग की वापसी से टीम मजबूत होगी।' उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ साल से हमने द्विपक्षीय सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे उम्मीद है कि हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अच्छा खेलेंगे।'

User Comments
Bookmark and Share
 
Currently no comments posted. Be the first one to post a comment.


OUR NETWORK
About Us  |  Contact Us  |  Feedback  |  Advertise With Us  |  Disclaimer  |  Careers
 
© CricKhabar.Com 2008 All right Reserved
mediaguru.in iplnewsonline.com mediamughals.com cricfield.com Live Score Features PhotoGallery Fixture