CricKhabar.Com
टीम इंडिया
गौतम ने पूरे किए जीवन के 28 बसंत
भारतीय टीम के सलामी बल्‍लेबाज, दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के कप्‍तान, आईसीसी बेस्‍ट टेस्‍ट प्‍लेयर ऑफ द ईयर- गौतम गंभीर का आज 28वां जन्‍मदिन है।
गौतम गंभीर

नई दिल्‍ली, 15 अक्‍टूबर 09 

साल 2009 के बेस्‍ट टेस्‍ट क्रिकेटर का अवॉर्ड पाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के खब्‍बू बल्‍लेबाज गौतम गंभीर आज 28 साल के हो गए हैं। 14 अक्‍टूर 1981 को दिल्‍ली में जन्‍मे गंभीर को प्‍यार से गौती भी कहा जाता है। गंभीर के बारे में आम धारणा यही है कि वे बहुत शर्मीले हैं। लेकिन, उनसे बचपन से जुड़े लोग इस बात से इत्‍तेफाक नहीं रखते हैं। उनके गुरु संजय भारद्वाज का कहना है कि गौती ने एक बार उन्‍हीं के साथ गेम खेल डाला। हुआ यूं कि गौतम सरकारी टेलीफोन से बार-बार 161 डायल करते रहे और गुरु जी बार बार फोन रिसीवर उठाने फोन तक आते रहे। शादी करके सेटल होने की बात पर गंभीर का कहना है, 'शादी के बारे में मेरा अभी कोई विचार नहीं है। मैं अभी देश के लिए खेलना चाहता हूं, किसी के काम आऊं, किसी की मदद कर पाऊं।

गौतम ऐसे फाइटर कैसे बने, इसके तार शायद उनके मामा पना गुलाटी से जुड़े है, जिनके साये मे गौती ने क्रिकेट की शुरुआत की। गुलाटी आज भी 26 जुलाई को कारगिल लड़ाई की जीत पर मनाए जाने वाले शहीद दिवस पर गौतम को इंडिया गेट ले जाते हैं और वहां शहीदों को श्रद्धांजलि देकर आते हैं। साल 2003 वनडे मैच से भारतीय क्रिकेट टीम में प्रवेश करने वाले गौती ने अभी तक 81 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्‍होंने 37 की औसत से 2657 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 6 शतक और 16 अर्द्वशतक शामिल है। वहीं गौती ने टेस्‍ट मैच की शुरुआत 2004 से की थी। उन्‍होंने अभी तक 25 टेस्‍ट मैच खेले, जिसमें उन्‍होंने 54 की औसत से 2271 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 10 अर्द्वशतक भी शामिल हैं।

गौती को उनके जन्‍मदिन पर मेरीखबर डॉट कॉम की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।

User Comments
Bookmark and Share
 
Currently no comments posted. Be the first one to post a comment.


OUR NETWORK
About Us  |  Contact Us  |  Feedback  |  Advertise With Us  |  Disclaimer  |  Careers
 
© CricKhabar.Com 2008 All right Reserved
mediaguru.in iplnewsonline.com mediamughals.com cricfield.com Live Score Features PhotoGallery Fixture