CricKhabar.Com
इंडिया
सुदीप त्‍यागी के चयन से घर में दिवाली से पहले ही दिवाली
इस तेज गेंदबाज को देखकर पहले ही कहा जा रहा था कि एक दिन यह टीम इंडिया के लिए खेलेगा। सुदीप त्‍यागी जब आईपीएल में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की ओर से खेलते नजर आए थे उन्‍हें तभी से टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की नई पौध के तौर पर देखा गया था। अब टीम इंडिया में उनका चयन हो जाने के बाद उनके घर में जश्‍न का माहौल है।
सुदीप त्‍यागी भारतीय टीम में चुने जाने से घर पर जश्‍न

गाजियाबाद (उत्‍तर प्रदेश), 15 अक्‍टूबर 09

गाजियाबाद इन दिनों बहुत खुश है। आखिर हो भी क्‍यों न, इलाके का एक ओर नौजवान टीम इंडिया के लिए खेलने को तैयार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज सुदीप त्‍यागी की। सुरेश रैना के बाद अब त्‍यागी का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर गाजियाबाद में जहां जश्न का माहौल है, वहीं सुदीप के घर शास्त्रीनगर पर तो जैसे मेला लगा है।

सुदीप को अपने चयन की खबर टीवी से मिली। इसके बाद ही घर में दीपावली से पहले ही दीपावली माहौल हो गया। घरवाले खुश होकर मिठाइयां बांटने लगे। सुदीप ने प्रारंभिक शिक्षा शास्त्रीनगर स्थित नेहरू पब्लिक स्कूल से ली। वर्तमान में वे मेरठ कालेज, मेरठ से बी.काम द्वितीय वर्ष की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सुदीप त्यागी की मां शशी प्रभा अपने बेटे के भारतीय क्रिकेट टीम में चयन से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा सुदीप का ध्यान बचपन से ही क्रिकेट की तरफ था। वह गेंद ही मांगता था।

User Comments
Bookmark and Share
 
Currently no comments posted. Be the first one to post a comment.
 इंडिया
 एज ग्रुप
 स्कूल


OUR NETWORK
About Us  |  Contact Us  |  Feedback  |  Advertise With Us  |  Disclaimer  |  Careers
 
© CricKhabar.Com 2008 All right Reserved
mediaguru.in iplnewsonline.com mediamughals.com cricfield.com Live Score Features PhotoGallery Fixture