CricKhabar.Com
फीचर: ज़रा हट के
क्रिकेट में दिखेगा उसैन बोल्‍ट का जलवा
दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्‍ट जल्‍द ही क्रिकेट के मैदान में नजर आएंगे। बोल्‍ट के साथ दौड़ना किसी भी बल्‍लेबाज के लिए मुश्किल होगा, इसके साथ ही फील्डिंग के दौरान भी उनकी रफ्तार देखने वाली होगी।
उसेन बोल्‍ट क्रिकेट खेलेंगे

किंगस्टन, 15 अक्‍टूबर 09 

वे दु‍निया के सबसे तेज इंसान हैं। जब वे दौड़ते हैं तो उनकी तुलना चीते से की जाती है। इंसानी रफ्तार के नए आयाम तय कतरे उसैन बोल्‍ट अब क्रिकेट की दुनिया में हाथ आजमाएंगे। दुनिया के सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाले इंसान बोल्ट मैच एक चैरिटी खेलेंगे।

बोल्‍ट रविवार को वेस्टइंडीज के स्टॉर क्रिकेटरों के साथ 15 ओवर का टूर्नामेंट खेलेंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन क्रिकेट के प्रचार के लिए कैरेबियाई कप्तान क्रिस गेल ने किया है। ओलंपिक और विश्व 100 तथा 200 मीटर के रिकार्डधारी चैंपियन बोल्ट ने कहा, 'क्रिकेट मेरा पहला प्यार है।' उन्होंने कहा, 'मैं कर्टनी वाल्श जैसे क्रिकेटरों को खेलते देखकर बड़ा हुआ हूं। मैं क्रिस गेल की दमदार बल्लेबाजी और शांतचित्त रवैए का मुरीद हूं। वह मेरे मनपसंद क्रिकेटर हैं लिहाजा उनके साथ खेलना सपना सच होने जैसा है।'

बोल्ट वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटरों वाल्श, रिची रिचर्डसन और कर्टली एंब्रोज के अलावा मौजूदा सितारों गेल, रामनरेश्रा सरवन और जेरोम टेलर के साथ खेलेंगे। किशोरावस्था में क्रिकेट खेलने वाले बोल्ट को उनके कोच ने एथलेटिक्स में उतरने की सलाह दी थी। उन्होंने इसलिए भी क्रिकेट खेलना छोड़ दिया क्योंकि देश में उस समय क्रिकेट से ज्यादा दौड़ के टूर्नामेंट होते थे।

User Comments
Bookmark and Share
 
Currently no comments posted. Be the first one to post a comment.



OUR NETWORK
About Us  |  Contact Us  |  Feedback  |  Advertise With Us  |  Disclaimer  |  Careers
 
© CricKhabar.Com 2008 All right Reserved
mediaguru.in iplnewsonline.com mediamughals.com cricfield.com Live Score Features PhotoGallery Fixture