कराची, 06 अक्टूबर 09
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सीनियर बल्लेबाज शोएब मलिक चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान लगातार अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव से नाराज हैं। मलिक ने टीम प्रबंधन के इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इससे उनकी फार्म प्रभावित हुई। मलिक ने यह भी साफ कर दिया है कि अब आगे से वे कभी सलामी बल्लेबाज या नंबर तीन पर बल्लेबाज नहीं करेंगे।
मलिक ने कहा कि वे किसी भी नम्बर पर बल्लेबाजी करने को तैयार हैं, लेकिन बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव किए जाने से वे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं, लेकिन टीम प्रबंधन का हर मैच में खिलाड़ियों के क्रम में बदलाव करना सही नहीं है। वे ध्यान केंद्रित और रन नहीं बना पा रहे।‘ मलिक ने कहा, ‘निजी तौर पर मैं सलामी बल्लेबाज या तीसरे नंबर पर खेलने पर सहज महसूस नहीं करता। लगातार बल्लेबाजी क्रम में बदलाव से बल्लेबाज का ध्यान और एकाग्रता भंग होती है।‘ |