मेलबर्न, 06 अक्टूबर 09
क्रिकेट ऑस्ट्रेनलिया (सीए) ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर अपनी टीम को बधाई दी है। सीए ने कहा है कि माइकल क्लार्क और ब्रैड हैडिन जैसे अहम खिलाडि़यों की गैर मौजूदगी में ट्रॉफी जीतना एक बड़ी बात है। सीए की ओर से कहा गया है कि यह जीत कंगारु टीम को भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में अच्छा खेलने के लिए प्रेरित करेगी।
सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा कि पिछले 11 मैचों में दस जीत ने साबित कर दिया है कि ऑस्ट्रे लिया शेन वॉर्न और ग्लेिन मैक्ग्रा जैसे महान खिलाडि़यों के संन्याकस लेने के बावजूद एक विश्वन स्त रीय टीम है।
सदरलैंड ने कहा कि ब्रैड हैडिन, नाथन ब्रैकन और माइकल क्लार्क जैसे अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बाद इस विश्व चैंपियनशिप को जीतकर हमारी ने विश्व नंबर एक रैंकिंग को मजबूत किया है। सदरलैंड इसे टीम का एक बेहतरीन प्रयास बताते हैं। उनका मानना है कि भारत के खिलाफ इस महीने के अंत में खेली जाने वाली वनडे सीरीज पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक उत्साहजनक संकेत है। |