CricKhabar.Com
फीचर: चैंपियंस ट्रॉफी
हमें फाइनल में विटोरी के बिना खेलना भारी पड़ा: मैक्‍कुलम
ऑस्‍ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा कर लिया। फाइनल में हार के बाद न्‍यू जीलैंड के कार्यवाहक कप्‍तान ब्रेंडन मैक्‍कुलम ने कहा कि इस मुकाबले में उन्‍हें अपने नियमित कप्‍तान डेनियल विटोरी की कमी महसूस हुई।
विटोरी की कमी खली

सेंचुरियन, 05 अ क्‍टूबर 09

चैंपियंस ट्रॉफी लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खाते में गई। फाइनल में न्‍यू जीलैंड को हराने के बाद विश्‍व चैंपियन ने यह खिताब अपने नाम किया। फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों मात खाने के बाद इस मैच में न्यू जीलैंड की कमान संभालने वाले कार्यवाहक कप्‍तान ब्रेंडन मैक्कुलम ने माना कि टीम को नियमित कप्‍तान डेनियल विटोरी की कमी खली। वहीं दूसरी ओर शतक लगाकार अपनी टीम को जीत दिलाने वाले ऑस्‍ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने अपने खेल में सुधार का श्रेय आईपीएल में करिश्माई कप्तान शेन वॉर्न के नेतृत्व में खेलने को दिया।

ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट की शिकस्त के बाद मैक्कुलम ने कहा, 'विटोरी का न खेलना हमारे लिए एक बड़ा झटका था। वे एक बड़े खिलाड़ी हैं।' मैक्‍कुलम मानते हैं कि विटोरी पर टीम की निर्भरता सिर्फ उनके प्रदर्शन को लेकर ही नहीं है बल्कि वे बाकी खिलाडि़यों को प्रेरित भी करते हैं, इसलिए उनका न खेल पाना निराशाजनक था। विटोरी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सोमवार को फाइनल में नहीं खेल पाए। उन्होंने टूर्नामेंट में न्यू जीलैंड की ओर से सर्वाधिक विकेट लिए और वह बल्ले से भी अच्छी फार्म में थे।

कार्यवाहक कप्तान के रूप में मैक्कुलम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 14 गेंद खेलने के बावजूद खाता खोले बिना पैवेलियन लौट गए। मैक्‍कुलम ने बताया कि मैदान पर पहुंचने के बाद ही उन्हें विटोरी की चोट के बारे में पता चला। मैक्कुलम ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन की भी जमकर तारीफ की जिन्होंने फाइनल और सेमीफाइनल में शतक बनाकर ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

वहीं दूसरी ओर वॉटसन अपने खेल में आए इस सुधार का श्रेय आईपीएल में शेन वॉर्न के नेतृत्‍व में खेलने को देते हैं। न्यू जीलैंड के खिलाफ फाइनल में लगातार दूसरा शतक जमाकर ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट की जीत के साथ लगातार दूसरी बार चैंपियंस ट्राफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने के बाद वॉटसन ने कहा, 'आईपीएल में एक खिलाड़ी के रूप में मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। इससे मुझे ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने में मदद मिली। इतने बड़े मंच पर खेलना मेरे लिए बड़ा टर्निग प्वाइंट रहा।' उन्होंने कहा, 'वॉर्न की कप्‍तानी और कोचिंग क्षमता से काफी कुछ सीखने को मिला। मैंने इससे भावनाओं को नियंत्रण में रखना सीखा।'

यह आलराउंडर आईपीएल के पहले टूर्नामेंट में वार्न की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेला था और टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था। वॉटसन ने सोमवार रात फाइनल में 105 रन की पारी को करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया।

User Comments
Bookmark and Share
 
Currently no comments posted. Be the first one to post a comment.



OUR NETWORK
About Us  |  Contact Us  |  Feedback  |  Advertise With Us  |  Disclaimer  |  Careers
 
© CricKhabar.Com 2008 All right Reserved
mediaguru.in iplnewsonline.com mediamughals.com cricfield.com Live Score Features PhotoGallery Fixture