CricKhabar.Com
फीचर: प्रेस बॉक्‍स
बेहोश होकर गिर गए थे सचिन
सचिन तेंदुलकर बेहोश होकर गिर पड़े थे, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर चोट भी आई थी। यह हम नहीं कह रहे यह दावा एक अंग्रेजी अखबार का है जिसका कहना है कि वेस्‍ट इंडीज के खिलाफ सचिन के न खेलने की वजह फूड प्लाइजनिंग नहीं, बल्कि कुछ और है।
बेहोश हो गए थे सचिन

सेंचुरियन, 2 अक्‍टूबर 09

सचिन तेंदुलकर चैंपियंस ट्रॉफी में वेस्‍ट इंडीज के खिलाफ हुए वन डे में नहीं खेले थे। टूर्नामेंट में टीम इंडिया के इस आखिरी मैच में सचिन के न खेलने की वजह उनके पेट में इंफेक्‍शन बताया गया था, लेकिन एक अंग्रेजी अखबार की मानें तो मामला इससे ज्‍यादा गंभीर है। अखबार दावा करता है कि सचिन 29 सितंबर को जोहानिसबर्ग में बेहोश हो गए थे।

टीम इंडिया से जुड़ा एक अहम खुलासा सामने आया है। अखबार ने दावा किया है कि सचिन चेहरे पर लगी चोट की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी में वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। अखबार की मानें तो 29 सितंबर को सचिन जोहानिसबर्ग में बेहोश हो गए थे।

यही नहीं, अखबार ने य‍ह भी बताया है कि सचिन बेहोश होने के बाद टेबल पर गिर गए थे। जिससे उनके चेहरे पर चोट आई थी। जबकि टीम इंडिया की ओर से कहा गया था कि सचिन फूड प्लाइजनिंग की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल पाए। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या टीम मैनेजमेंट को ये पता था कि सचिन की हालत बेहद गंभीर है या फिर हल्के से लिय़ा था जिसकी वजह से सचिन के साथ ये बड़ा हादसा हुआ।

User Comments
Bookmark and Share
 
Currently no comments posted. Be the first one to post a comment.



OUR NETWORK
About Us  |  Contact Us  |  Feedback  |  Advertise With Us  |  Disclaimer  |  Careers
 
© CricKhabar.Com 2008 All right Reserved
mediaguru.in iplnewsonline.com mediamughals.com cricfield.com Live Score Features PhotoGallery Fixture