पहला टूर्नामेंट
** पहला मिनी वर्ल्ड कप (आधिकारिक तौर पर विल्स इंटरनेशनल कप, बाद में आईसीसी नॉक आउट ट्रॉफी और अब चैंपियंस ट्रॉफी) की शुरुआत क्रिकेट में धर्नाजन के लिए की गई। इसने 10 मिलियन डॉलर की कमाई की, लेकिन इसका योगदान इससे काफी ज्यादा रहा।
बांग्लादेश में पहला टूर्नामेंट
** बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका के बंगबंधु नेशनल स्टेडियम में पहली बार किसी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह आयोनज 24 अक्टूबर से लेकर एक नवम्बर 1998 के बीच किया गया। इस टूर्नामेंट में क्रिकेट खेलने वाले सभी नौ देशों ने भाग लिया।
पहला मैच
** चैपियंस ट्रॉफी का पहला मैच जिम्बाब्वे और न्यू जीलैंड के बीच 24 अक्टूबर 1998 को ढ़ाका में खेला गया।
पहला शतक
** चैंपियंस ट्रॉफी में पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के कप्तान रहे एलिस्टेर कैम्पबेल। उन्होंने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में न्यू जीलैंड के खिलाफ पूरे 100 रन बनाए। इसके साथ ही वे टूर्नामेंट में अर्द्धशतक लगाने वाले भी पहले ही बल्लेबाज थे।
पहली शतकीय साझेदारी
** चैंपियंस ट्रॉफी में पहली शतकीय साझेदारी निभाने वाली जोड़ी एलिस्टेर कैम्पबेल और एंडी फ्लावर की थी। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 118 रन जोड़े थे।
पहली बार 300 का आंकड़ा
** भारत चैपियंस ट्रॉफी में 300 रनों के पार जाने वाली पहली टीम थी। अजहरुद्दीन की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 28 अक्टूबर 1998 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 307 रन बनाए थे। इस मैच के जरिए अजहर 300 वन डे मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने, लेकिन वे इस मौके को सुखद यादगार नहीं बना पाए और तीसरी गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।
पहली बार पारी में चार विकेट
** चैंपियंस ट्रॉफी में एक पारी में चार विकेट लेने का कारनामा सचिन तेंदुलकर ने किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 अक्टूबर 1998 को 38 रन देकर चार विकेट लिए थे।
पहली बार एक मैच में तीन कैच
** श्रीलंकाई खिलाड़ी मॉर्वेन अट्टापट्टू एक मैच में तीन विकेट लेने वाले पहले फील्डर बने। उन्होंने यह मुकाम 30 अक्टूबर 1998 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में हासिल किया।
पहली विजेता
** इस टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली टीम दक्षिण अफ्रीका थी। हैंसी क्रोनए की कप्तानी वाली इस टीम ने 1 नवम्बर 1998 को खेले गए फाइनल में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराया था।
पहली बार पारी में पांच विकेट
** जैक कालिस ने पहली बार एक पारी में पांच विकेट लिए। उन्होंने फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 7.3 ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट लिए।
पहली बार पारी में पांच छक्के
** जैक कैलिस ने एक पारी में पहली बार पांच छक्के लगाए। कैलिस ने 30 अक्टूबर 1998 को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी 113 रनों की पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया।
100 से पहले आउट होने वाली टीम
** 100 रनों से पहले आउट होने वाली हॉलैंड थी। श्रीलंका ने हॉलैंड को 29.3 ओवर में 86 रनों पर आउट किया था। यह मैच 16 सितंबर 2002 को खेला गया था।
विकेट के पीछे पहली बार पांच शिकार
** श्रीलंका के कुमार संगाकारा विकेट के पीछे पांच शिकार बनाने वाले पहले विकेटकीपर बने। उन्होंने हॉलैंड के खिलाफ 16 सितंबर 2002 को यह मुकाम हासिल किया।
पहली बार पारी में छह छक्के
** सौरव गांगुली एक पारी में छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने 13 अक्टूबर 2009 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नैरोबी में खेली गई अपनी 141 रनों की पारी के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया।
अमेरिका किया डेब्यू
** संयुक्त राज्य अमेरिका, पहली ऐसी टीम थी जिसने चैपियंस ट्रॉफी के जरिए अपने वनडे सफर की शुरुआत की। अमेरिका ने अभी तक सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और यह दोनो मुकाबले चैपियंस ट्रॉफी में ही खेले गए हैं। |