| मुंबई, 24 सितंबर 09
खेल प्रसारक ईएसपीएन ने कहा है कि उसने आगामी एयरटेल चैंपियंस लीग ट्वेंटी.20 के लिए लगभग संपूर्ण विज्ञापन स्पाट बेच दिए है। ईएसपीएन स्टार के प्रबंध निदेशक मनु शाह्णे ने कहा, ‘‘हम विज्ञापनकर्ताओं से मिली प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह टूनामेंट बेहद कामयाब होगा। उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि हम उद्घाटन सत्र में एक नया बेंचमार्क स्थापित करेंगे।‘‘
चैंपियंस लीग की शुरुआत आठ अक्टूबर से बंगलुरु में होगी। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के सात मुल्कों की 12 टीमें भाग ले रही हैं। भारत की ओर से इसमें आईपीएल के दूसरे सीजन में पहले तीन स्थानों पर रहीं डेक्कन चार्जर्स, उपविजेता बंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स भाग लेंगे। |