CricKhabar.Com
फीचर: बाजार
बीसीसीआई और आईएमजी के बीच हालात सुधरने के आसार
बीसीसीआई और आईएमजी के फिर हालात सुधरने के संकेत नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई की ओर से आईएमजी को 27 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

मुंबई, 24 सितंबर 09

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने खेल मैनेजमेंट कंपनी आईएमजी के साथ अपने करार को लेकर दोबारा बातचीत करने का फैसला किया है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चले आर हे कड़वे विवाद का भी अंत होने होने का आसार हैं। आईएमजी वही कंपनी है जिसने आईपीएल के दोनों सत्रों का आयोजन किया था, लेकिन इसके बाद बीसीसीआई और कंपनी के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद के चलते आईपीएल के टीम फ्रेंचाईजी भी बीसीसीआई के खिलाफ लामबंद हो गए थे।

बीसीसीआई के शीर्ष सूत्र के अनुसार आईएमजी को आईपीएल में अपनी सेवाएं देने के लिए अब 27 करोड़ रुपए की रकम दी जाएगी। यह रकम पिछले साल दी गई राशि से छह करोड़ रुपए कम है। आईएमजी की सेवाएं बरकरार रखने का फैसला बीसीसीआई की 80वीं सालाना आम बैठक में लिया गया। इसमें 13 सूत्रीय एजेंडे पर बातचीत की गई और इसमें आईपीएल दो के खाते का निपटारा करना भी शामिल था।

User Comments
Bookmark and Share
 
Currently no comments posted. Be the first one to post a comment.



OUR NETWORK
About Us  |  Contact Us  |  Feedback  |  Advertise With Us  |  Disclaimer  |  Careers
 
© CricKhabar.Com 2008 All right Reserved
mediaguru.in iplnewsonline.com mediamughals.com cricfield.com Live Score Features PhotoGallery Fixture