CricKhabar.Com
फीचर: आंकडों में
वन डे में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका पलड़ा भारी
श्रीलंका के खिलाफ पहले वन डे में हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम चैपियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में बुधवार को सेंचुरियन में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ेगी।
दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी

सेंचुरियन, 23 सितंबर 09

  • श्रीलंका के खिलाफ पहले वन डे में हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम चैपियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में बुधवार को सेंचुरियन में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ेगी।
  • दिन रात का यह मैच दोनो टीमों के बीच खेला जाने वाला चैपियंस ट्रॉफी में दूसरा और कुल मिलाकर 51वां मुकाबला है।
  • दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड न्‍यू जीलैंड के खिलाफ बेहरतीन रहा है। अब तक खेले गए 50 मुकाबलों में से दक्षिण अफ्रीका ने 29 और न्‍यू जीलैंड ने 17 मैच जीते हैं।
  • दक्षिण अफ्रीका में दोनों देशों के बीच हुए मुकाबलों में भी दक्षिण अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी रहा है। यहां खेले गए 17 मुकाबलों में से मेजबान टीम ने 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्‍यू जीलैंड की टीम सिर्फ दो मुकाबलों में जीत हासिल कर पाई है।
  • वहीं दिन रात के मैचों में भी दक्षिण अफ्रीकी टीम ही मजबूत नजर आती है। दोनों टीमें अभी तक 20 बार दूधिया रोशनी में‍ भिड़ी हैं। इनमें से दक्षिण अफ्रीका ने 12 और न्‍यू जीलैंड ने पांच मैच जीते हैं। वहीं तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।
  • चैपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों का एकमात्र मुकाबला 16 अक्‍टूबर 2006 को मुंबई में खेला गया था। इस मुकाबले में न्‍यू जीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका पर 87 रनों से जीत हासिल की थी। न्‍यू जीलैंड के 195 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 108 रनों पर सिमट गई।
  • 2 दिसंबर 2007 को पिछली बार जब दोनों टीमों का मुकाबला हुआ था उस समय दक्षिण अफ्रीका ने न्‍यू जीलैंड को पांच विकेट से हराया था। 
  •  पिछले 10 मुकाबलों में से दक्षिण अफ्रीका ने छह और न्‍ूय जीलैंड ने तीन मैच जीते हैं, वहीं एक मैच अनिर्णित रहा है।
User Comments
Bookmark and Share
 
Currently no comments posted. Be the first one to post a comment.



OUR NETWORK
About Us  |  Contact Us  |  Feedback  |  Advertise With Us  |  Disclaimer  |  Careers
 
© CricKhabar.Com 2008 All right Reserved
mediaguru.in iplnewsonline.com mediamughals.com cricfield.com Live Score Features PhotoGallery Fixture