CricKhabar.Com
फीचर: बॉलीवुड
रानी ने सीखीं क्रिकेट की बार‍ीकियां
यश राज बैनर्स की फिल्‍म '' दिल बोले हडिप्‍पा'' जल्‍द ही रूपहले पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्‍म में रानी को क्रिकेट खेलते देखा जा सकता है। अपने किरदार में जान डालने के लिए रानी ने बाकायदा क्रिकेट की बारीकियां भी सीखी हैं।
पर्दे पर क्रिकेट खेलती दिखेंगी रानी

मुंबई, 26 अगस्‍त 09

रानी मुखर्जी ने अपनी अदाकारी से तो करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है, लेकिन शाहिद कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्‍म"दिल बोले हडि़प्पा" में उनकी नई अदा आपको अपना दीवाना बना सकती है। यह फिल्‍म जल्‍द ही रुपहले पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्‍म में रानी सिर्फ अपने ग्‍लैमर्स अंदाज  को लेकर ही चर्चा में नहीं हैं, बल्कि साथ ही इस फिल्म में उन्हें क्रिकेट खेलते देखना भी उनके फैंस के लिए दिलचस्प अनुभव होगा।

ऐसा नहीं है कि रानी किसी नौसिखए की तरह मैदान पर उतर गईं। फिल्‍म में अपने किरदार में जान डालने के लिए रानी ने जमकर मैदान में पसीना बहाया। उन्‍होंने क्रिकेट की बा‍रीकियां पूरी शिद्दत से सीखी। रानी नहीं चाहती थीं कि पर्दे पर क्रिकेट पर खेलते हुए वे बचकाना अंदाज में नजर आएं। तो, खुद को परफेक्‍ट क्रिकेटर दिखाने के लिए रानी ने जमकर प्रेक्टिस की और अपने किरदार में जान डाल दी। बहरहाल, रानी हम उम्‍मीद करते हैं कि मैदान पर आपने जो मेहनत की है वो पर्दे पर भी नजर आए। ऑल द बेस्‍ट रानी।

User Comments
Bookmark and Share
 
Currently no comments posted. Be the first one to post a comment.



OUR NETWORK
About Us  |  Contact Us  |  Feedback  |  Advertise With Us  |  Disclaimer  |  Careers
 
© CricKhabar.Com 2008 All right Reserved
mediaguru.in iplnewsonline.com mediamughals.com cricfield.com Live Score Features PhotoGallery Fixture