CricKhabar.Com
फीचर: बॉलीवुड
मेरे और युवराज के बीच ऐसा-वैसा कुछ नहीं: प्रीति
आईपीएल-2 के दौरान किंग्‍स इलेवन पंजाब की सहमालकिन और बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रीति जिंटा और टीम के कप्‍तान युवराज सिंह के अफेयर की खबरें आ रही थी, लेकिन प्रीति ने इन खबरों को बकवास बताते हुए कहा कि युवी सिर्फ मेंरे दोस्‍त हैं।

नई दिल्‍ली

डिम्‍पल गर्ल  प्रीति जिंटा ने दिल से फिल्‍म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो 'सोल्‍जर' फिल्‍म में बॉबी देओल के साथ दिखीं। इस फिल्‍म को बॉक्‍स आफिस पर सफलता मिली। फिल्‍मी करियर तो उनका अच्‍छा रहा लेकिन प्‍यार के मामले में उन्‍हें धोखा ही मिला। 


हाल ही में डिम्‍पल गर्ल का नेस वाडिया ब्रेकअप हुआ है। उसके बाद खबरें आ रही थी कि प्रीति जिंटा और क्रिकेटर युवराज सिंह का अफेयर चल रहा है। लेकिन प्रीति ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है।

प्रीति ने कहा, 'मुझे और युवराज को लेकर लोगों के बीच ये खबर उडा़ई जा रही है, कि मेरा और युवराज का अफेयर है। जबकि ये बेबुनियाद है।'

डिम्‍पल गर्ल ने कहा 'मेरी और युवराज की तस्वीरें गलत तरीके से प्रस्तुत की गई हैं। मैच की सफलता के बाद मैं और यूवी खुश होकर एक दूसरे के गले मिल रहे थे। जोकि साधारण सी बात है। बस इतनी सी बात को राई का पहाड़ बनाकर पेश किया गया। युवराज मेरी टीम के कप्तान थे, जिसकी वजह से हम लोगों को एक साथ रहना पड़ता था, पर इसका मतलब ये तो नहीं की मेरा युवी के साथ रोमांस है।'

साथ ही प्रीति जिंटा ने कहा  'मैं कितने ही अभिनेताओं के साथ काम करती हूं। तो सभी को तो मैं अपना प्रेमी नहीं बना सकती न। युवराज सिर्फ मेरा दोस्त है।'

खबर है कि नेस वाडिया से अलगाव के बाद प्रीति थोडा़ उदास हो गई थी जिसकी वजह से वह थोडे़ दिनों के लिए छुट्टी मनाने चली गई थी। पर अब वह लौट आई हैं और फिर से अपने करियर के विषय में सोच रही हैं। देखना यह है कि क्या प्रीति अपनी वही जगह फिल्म इंडस्ट्री में बना पायेंगी या नहीं।

User Comments
Bookmark and Share
 
Currently no comments posted. Be the first one to post a comment.



OUR NETWORK
About Us  |  Contact Us  |  Feedback  |  Advertise With Us  |  Disclaimer  |  Careers
 
© CricKhabar.Com 2008 All right Reserved
mediaguru.in iplnewsonline.com mediamughals.com cricfield.com Live Score Features PhotoGallery Fixture