CricKhabar.Com
फीचर: बॉलीवुड
सवालों के चक्रव्‍यूह में उलझाएंगे सौरव
मैदान के अंदर हो या बाहर सौरव गांगुली के साथ एक आभामंडल जरूर चलता है। सौरव गांगुली का यही आभामंडल अब नजर आएगा एक जी बंग्‍ला पर आने वाले एक नए शो में। इस शो में दादा एंकरिंग का रोल संभालते नजर आएंगे।

नई दिल्‍ली, 25 जुलाई

सौरव गांगुली भले ही अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेटर से संन्‍यास ले चुके हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। क्रिकेट से संन्‍यास के बाद भी वे काफी व्‍यस्‍त हैं। इंग्‍लैंड में खेले गए टी-20 विश्‍व कप में वे कमेंटेटर के रूप में देखे गए और इसके साथ ही उनके क्रिकेट प्रशासक के रूप में जुड़ने का नाम सामने आने लगा। यह दादा की लोकप्रियता का एक सजीव उदाहरण है। हां, सौरव के टीवी पर अदाकारी के जलवे दिखाने की बात भी सामने आती रही है। अब यह बात साफ हो गयी है कि दादा जल्‍द ही एक बंग्‍ला क्विज शो एंकरिंग करते नजर आएंगे। शो का नाम है ‘दादर दादागिरी’।

यह कार्यक्रम जल्‍द ही जी बंग्‍ला पर दिखाया जाएगा। सौरव भी अपनी नयी भूमिका को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के सभी 19 जिलों के प्रतियोगी भाग लेंगे। इन प्रतियोगियों को सौरव के सवालों का जवाब देना होगा।

अपनी इस नयी भूमिका को लेकर सौरव भी काफी उत्‍साहित हैं। सौरव ने कहा कि क्रिकेट खेलना एक अलग तरह की चुनौती है और कमेंट्री करना अलग तरह की और इस तरह एंकरिंग करना एक अलग अनुभव है। मैं रोज कुछ नया सीख रहा हूं।

सौरव कहते हैं कि 64 एपिसोड का यह कार्यक्रम क्विज और रियलिटी के बीच का हिस्‍सा है।
सौरव ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रतियोगी के हाजिरजवाबी का टेस्‍ट होगा। भारतीय पूर्व कप्‍तान का आयोजकों के साथ तीन साल का अनुबंध हुआ है।

सौरव की लोकप्रियता को भुनाने के लिए कार्यक्रमों के हिस्‍सों के नाम भी क्रिकेट पर आधारति रखे गए हैं। जैसे टॉस, कवर ड्राइव और पावर प्‍ले।


सौरव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने का तर्जुबा अभी तक बेहरतीन रहा है। अलग-अलग पृष्‍ठभूमि के लोग इसमें भाग ले रहे हैं जो भावनात्‍मक रूप से भी एक दूसरे से अलग हैं। इन सब के साथ काम करना और इनसे मिलना एक बेहद सुखद अनुभव रहा। मुझे इसमें काफी मजा आ रहा है।

अपने अब तक के कार्यक्रम के अनुभवों के बारे में बात करते हुए सौरव ने कहा कि इस कार्यक्रम में एक कैंसर पीडि़त व्‍यक्ति आया था, जिसे हमनें काफी भावनात्‍मक रूप से ट्रीट किया, लेकिन दुर्भाग्‍यवश वह जल्‍दी बाहर हो गया।

जब सौरव के शो के लिए की जाने वाली तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, ओह!, इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, यह इतना आसान नहीं है।

User Comments
Bookmark and Share
 
Currently no comments posted. Be the first one to post a comment.



OUR NETWORK
About Us  |  Contact Us  |  Feedback  |  Advertise With Us  |  Disclaimer  |  Careers
 
© CricKhabar.Com 2008 All right Reserved
mediaguru.in iplnewsonline.com mediamughals.com cricfield.com Live Score Features PhotoGallery Fixture