बेंगलुरु, 18 जुलाई 09
संघ के सचिव एवं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजेश पटेल ने इस मौके पर कहा कि राज्य स्तर पर ट्वेंटी-20 मैचों के इस टूर्नामेंट में आईपीएल की तर्ज पर आठ क्षेत्रीय टीमें हिस्सा लेंगी।
उन्होंने बताया कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ इस टूर्नामेंट का आयोजन फ्रंटियर ग्रुप इंडिया के साथ मिलकर कर रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण ।2 सितम्बर से 27 सितम्बर तक खेला जाएगा।
संघ ने आठ फ्रेंचाइजी के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं और सबसे कम 20 लाख रुपए की बोली नियत की गई है।
पटेल ने बताया कि संघ कर्नाटक के 40 बड़े क्रिकेटरों का एक समूह गठित करेगा और हर फ्रेंचाइजी को इनमें से पाँच क्रिकेटरों को चुनना होगा। खिलाड़ियों की नीलामी आठ अगस्त को होगी।
पटेल ने कहा कि यह युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए बढ़िया मौका है, क्योंकि इस टूर्नामेंट का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। शुरू में यह टूर्नामेंट शहर में खेला जाएगा और बाद में हमने इन मैचों को जिलों में ले जाने की योजना तैयार की है।
टूर्नामेंट के संयोजक चारु शर्मा ने इस मौके पर कहा कि फ्रेंजाइजी 20 जुलाई से अपनी बंद निविदाएँ भेज सकते हैं और हर फ्रेंचाइजी तीन क्षेत्रीय टीमों के लिए निविदा कर सकता है, जिसे तीन अगस्त को खोला जाएगा।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के प्रसारण करने वाले टीवी चैनल के बारे में अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है और इसके लिए बातचीत जारी है।
टूर्नामेंट राउंड रॉबिन लीग आधार पर खेला जाएगा। सभी टीमों को नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने के लिए एक-दूसरी टीम से भिड़ना होगा। टूर्नामेंट के फ्रेंचाइजी के लिए राज्य से बाहर के तीन-तीन खिलाड़ियों और संबंधित जिले के दो खिलाड़ियों को शामिल करना जरूरी होगा। |